ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
बीता कल दोपहर लगभग 3.30 बजे बोगधार ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के समीप एक मारुति कार 800 नंबर H P 16_8869 दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बोगधार में कार्यरत प्रशिक्षिकाएं नीलम एवं कौशल्या तथा एक प्रशिक्षु अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में कार सड़क से लगभग 100 मीटर दूर खाई में जा गिरी। घायलों को बोगधार सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया जिनमें से कौशल्या और अरुण कुमार राजगढ़ तथा नीलम सोलन अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस कार्यालय को सूचना मिलने तक घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया जिस कारण फौरी राहत नहीं दी जा सकी जिसे बाद में घायलों तक पहुंचा दिया जाएगा। सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर स्थित सतीवाला पंचायत…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना नाहन में मारपीट का एक मामला दर्ज…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा…
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…