राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी राजग़ढ़ यादविन्द्र पॉल ने जानकारी देते हुए बताया कि हेलीपैड राजगढ़ में ड्राईविंग टैस्ट व वाहन पासिंग का कार्य 19 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल राजगढ़ के इच्छुक अभ्यर्थी जो अपना लाईसैंस, रीटैस्ट एवं पासिंग इत्यादि करवाना चाहते हैं, वह इससे संबंधित फीस 18 दिसंबर, 2022 से पहले ऑनलाइन या उनके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को कोई भी फीस जमा नहीं की जाएगी और फीस व अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण किए बिना किसी भी अन्यर्थी को पासिंग व ड्राईविंग टैस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ड्राईविंग टैस्ट व वाहन पासिंग के लिए 19 दिसंबर को प्रातः 10 बजे हैलीपैड राजगढ़ में उपस्थित हो जाएं।
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…