मुख्य समाचार

निरमंड : सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का आज समापन हो गया। समापन अवसर पर प्रभास कश्याप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।  कार्यक्रम में सबसे पहले ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके पश्चात उसकी स्वयंसेवी छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। इसके पश्चात मुख्य अतिथि को एनएसएस की कैप, मफलर व बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में प्रभास कश्यप ने जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक है। बिना कठिन परीक्षण से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मैंने विश्व के करीब 60 देशों का का भ्रमण किया और 30 वर्षों तक अपने देश से बाहर रहकर काम किया लेकिन मैंने जो कुछ भी हासिल किया वह कठिन परिश्रम से किया। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी प्रकार की कोई भी मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो वे उनसे निसंकोच संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नि डॉक्टर पूर्णिमा कश्यप भी उपस्थित थी जो UNO में भी अपनी सेवाएं दी चुकी है। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य जनकेश शर्मा भी उपस्थित थे। सम्मापन अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा ने 7 दिनों में चली विभिन्न गतिविधियों से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी संध्या वर्मा ने मुख्य अतिथि का समय देने के लिए और बच्चों में नई ऊर्जा भरने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर 7 दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वंय सेवियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

8 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

9 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

18 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

1 day ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

2 days ago