मुख्य समाचार

राजगढ़ : एबीवीपी इकाई राजगढ़ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजली

राजगढ़ (मैं भी पत्रकार),

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ नगर इकाई द्वारा बीते कल डॉ० भीम राव अम्बेडकर की पुण्य तिथि पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राजगढ़ नगर इकाई अध्यक्ष विनीत आर्य, राजगढ़ नगर इकाई मंत्री रितिक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता विजय उपस्थित रहे । मुख्य वक्ता विनीत आर्य ने अपने उद्बोधन मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किये गए कार्यक्रमों के विषय मे बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही सामाज में आने वाली विषम परिस्थितियों से जुझने का काम किया है। उन्होंने समाज मे आपसी भाई चारे को बनाये रखने की बात कही और उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने भी अपना सम्पूर्ण जीवन भारत को समरस बनाने के लिए दिया। बाबा साहब का बचपन जिस परिस्थिति से गुजरा तो उनके साथ जाती, पंथ, के आधार पर बहुत भेद भाव पूर्ण व्यवहार समाज का रहा। उस अपमान जनक जीवन से मुक्ति के लिए बाबा साहब ने शिक्षा का पथ चूना और वास्तविकता में मानव समाज को समानता मे फिरने का काम किया है। इसी तरह से उन्होंने बाबा साहब के जीवन में किस तरह की चुनौतियां थी, किस तरह से उन्होंने अपना एक कीर्तिमान स्थापित किया इस पर विस्तार से बताया। विनीत आर्य ने सभी से इस कार्यक्रम के माध्यम से आग्रह किया कि कोई भी बहारी विरोधी विचारों से नहीं बल्कि जाती, पंथ, समुदाय से ऊपर उठकर  समरस भारत के उद्देश्य के साथ आगे बड़े और उसके उपरांत सभी कार्यकर्ताओ द्वारा बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वन्दे मातरम के साथ कार्यक्रम का विसर्जन किया गया। इस मौके पर गौरव, विनोद, सुमित, सुनील, बृजेश और छात्राए भी शामिल रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

8 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

8 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

18 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

1 day ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

2 days ago