मुख्य समाचार

कांगड़ा : मतगणना की तैयारी पूर्ण, प्रातः 8 बजे शुरू होगी काउंटिंग

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना को लेकर कांगड़ा जिले में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। काउंटिंग 8 दिसंबर को प्रातः 8 बजे शुरू होगी। जिले में मतगणना औसतन 9 से 12 राउंड में पूर्ण होगी। विधानसभा वार मतगणना के लिए 9 से 14 टेबल लगाए गए हैं। अधिकतम 14 टेबल विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर और नूरपुर तथा न्यूनतम 9 टेबल पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में होंगे। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतगणना केंद्रों और उनके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा जाएगा। चुनाव आयोग के आदेशों का पालन करते हुए जिले में सभी मतगणना केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में केवल पैदल आवाजाही की ही अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर किसी प्रकार का वाहन नहीं आने दिया जाएगा। इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिले की 15 सीटों के लिए 13 उपमंडलों में मतगणना का कार्य किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर और सुलह की मतगणना शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय डिग्री कॉलेज पालमपुर में और विधानसभा क्षेत्र देहरा और जसवां परागपुर के वोटों की गिनती राजकीय डिग्री कॉलेज ढलियारा में की जाएगी। वहीं, नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती बचत भवन नूरपुर में, इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज इंदौरा, विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के वोटों की गिनती वजीर राम सिंह पीजी डिग्री कॉलेज देहरी, ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना लघु सचिवालय भवन ज्वाली, ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती राजकीय डिग्री कॉलेज ज्वालामुखी, विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर की मतगणना के.डी.सी. राजकीय डिग्री कॉलेज जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां विधानभा क्षेत्र की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवां, विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के वोटों की गिनती का कार्य राजकीय पॉलीटेक्निक कांगड़ा, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना लघु सचिवालय शाहपुर, धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती राजकीय पीजी डिग्री कॉलेज धर्मशाला और विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ की मतगणना राजकीय डिग्री कॉलेज बैजनाथ में की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

एक ही क्षेत्र में वर्षों तक नहीं रह सकेंगे शिक्षक, हाईकोर्ट ने स्टे क्लबिंग को ठहराया सही

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग में कर्मचारियों के तबादलों के लिए…

2 hours ago

बेटे ने शराब के नशे में पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या के आरोप में गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। भोरंज (हमीरपुर): थाना भोरंज के अंतर्गत बडैहर गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए…

20 hours ago

उद्योग मंत्री पहले 700 बैकडोर भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करें, फिर पारदर्शिता की बात करें : बलदेव तोमर

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता…

21 hours ago

युवा कांग्रेस ने उठाए विकास के दावों पर सवाल, आधिकारिक दस्तावेजों के जरिए पेश किया पक्ष

​हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार के सतांण में विकास कार्यों को लेकर…

23 hours ago

जयदेवी में 34 वर्षीय अध्यापिका ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना क्षेत्र के…

23 hours ago

सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट ।मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने…

2 days ago