मुख्य समाचार

किन्नौर : एबीवीपी रिकांग पिओ इकाई द्वारा मनाया गया सामाजिक समरसता दिवस  

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रिकांग पिओ इकाई द्वारा सामाजिक समरसता दिवस पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी किन्नौर के पूर्व जिला प्रमुख नथपा विद्यालय के हेड मास्टर कुलदीप रहे, जिन्होंने समरसता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा डॉ० भीम राव अंबेडकर के व्यक्तित्व व उनके कार्यों के बारे में सबको कहा उन्होंने बताया कि सामाजिक समरसता दिवस डॉ० भीम राव अंबेडकर के पुण्यतिथि के अवसर पर रखा जाता है तथा उन्हें व उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया जाता है। उन्होंने भीम राव अंबेडकर के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि डॉ० भीम राव अंबेडकर ने अपने जीवन काल में जात-पात के भेदभाव को मिटाने व अन्य समाज में हो रहे शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई है तथा निम्न परिवार के होते हुए भी उन्होंने  अपने दृढ़ निश्चय से पूरा संविधान लिख डाला तथा भारत को ऐसा समानता का गौरव प्रदान करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इकाई अध्यक्ष रितिका, इकाई सह सचिव मोनिका, नीतिका, उपाध्यक्ष साहिल, सोशल मीडिया सह प्रमुख हंसराज, राष्ट्रीय कला मंच जिला संयोजक सुजल, थिंक इंडिया जिला संयोजिका आराधना, BA प्रमुख आयुषी, रेखा, रितिका, सोमयराज, अनुप्रिया, गीतिका, सुनील, राहुल, पारुल, सज्जात, ओजस, प्रीति,आदित्य, प्रवीणा,सर्जन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

5 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

5 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

15 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

1 day ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

2 days ago