चिंतपूर्णी (अक्की रतन/संवाददाता),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिन्डपुर मलोन के छात्रों ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति रैली के माध्यम से गाँव वासियों को किया जागरूक। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में सड़क सुरक्षा नियमों और प्रतिभा खोज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस थाना प्रभारी मैडम रोहिणी ठाकुर ने मुख्य रूप से शिरकत की। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गयीं।उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष पर क्विज सीनियर सेकंडरी वर्ग में रितिका व आस्था प्रथम, आर्यन व पायल द्वीतीय और पलक व भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में पीयूष व खुशबू प्रथम, कृतिका व वंशिका द्वितीय और सक्षम व पार्विक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पैंटिंग में स्वस्तिक ने प्रथम, मनु ने द्वितीय और हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में पायल ने प्रथम, मन्नत ने द्वितीय और चिराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैडम रोहिणी ठाकुर व प्रधानाचार्य दिनेश कुमार द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किये गए।इस अवसर पर एस0 एम0 सी0 प्रधान मति अंजू बाला, विक्रम सिंह, कुलतार सिंह, सँयोगिता रानी, रोहित शर्मा, सुरजीत सिंह, सतीश कुमार, परवीन, शशिपाल, सुनील कुमार सहित सभी स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…