शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ ),
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पोस्टल बैलट पर हो रहे मतदान में देरी को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल खड़े कर रही है | इस पर हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा है कि चुनाव आयोग का काम केवल पोस्टल बैलट उपलब्ध करवाना है | उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रक्रिया पूरी कर ली गई है | अब चुनाव आयोग के पास पोस्टल बैलेट के जरिए मत प्राप्त हो रहे हैं | उन्होंने अपील की है कि पोस्टल बैलट के जरिए मतदान कर रहे मतदाता जल्द से जल्द वोट भेजें | उन्होंने कहा कि इसे लेकर पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों के साथ भी बैठक की गई है | पोस्ट ऑफिस अधिकारी भी जल्द से जल्द वोट को रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचा रहे हैं | हिमाचल में इस बार निवार्चन विभाग की ओर से सर्विस और चुनावी ड्यूटी वाले कर्मचारियों को 1 लाख 27 हजार 287 पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे | इनमें से 56 हजार 044 बैलेट वापस मिल चुके हैं, इसके अलावा दिव्यांग मतदाता, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता और आवश्यक सेवाओं वाले वोटरों में से भी 38 हजार 207 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है | हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा है कि 8 दिसंबर सुबह 8 बजे तक मिलने वाले पोस्टल बैलट को मतगणना में शामिल किया जाएगा |
ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…
संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…