खेल जगत

सोलन : सोलन में आयोजित होगी जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

अंतरराष्ट्रीय दिवस 2022 के अवसर पर जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन द्वारा जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन 03 दिसंबर 2022 को सोलन ठोडो मैदान में किया जा रहा है।  प्रतियोगिता में 13 से 17 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों में नेत्रहीन वर्ग के लिए 100 मीटर पैदल चलना, रस्सी कूदना, बैडमिंटन तथा बहरे वर्ग लिए 100 मीटर दौड़, बड़ी छलांग, बैडमिंटन की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग में 50 मीटर सहायक चलना, फुटबॉल फेंकना,  बैडमिंटन तथा बौद्धिक रूप से दिव्यांग वर्ग में 100 मीटर दौड़, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 18 से 35 आयु वर्ग के दिव्यांग महिला व पुरुषों के लिए 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसी प्रतियोगिता में सोलन से कोई इच्छुक प्रतिभागी 3 दिसंबर 2022 को प्रात: 10:00 बजे सोलन के मैदान में अपनी प्रतिभा का जोहार दिखा सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का यात्रा किराया भत्ता तथा खाने का प्रबंध विभाग द्वारा विभागीय नियमानुसार वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792 223462 पर संपर्क कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago