मुख्य समाचार

राजगढ़ : पबियाना के घील में मिले शव की हुई शिनाख्त, मोहाली का रहने वाला था मृतक

(राजकुमार सूद/संपादक),

शनिवार को पबियाना के घील गांव के समीप नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थी | जिसके बाद रविवार को शव की शिनाख्त मोहाली के गांव सेवली निवासी 70 वर्षीय सरूप सिंह के रूप में हुई है | मृतक के पुत्र दलेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और पिछले कई वर्षों से राजगढ़ भैंसों का व्यापार करने आते थे, लेकिन काफी समय से वह घर पर ही थे | उनका कहना है कि वह हमेशा राजगढ़ आने की बात करते थे लेकिन घरवाले इन्हें कहीं नहीं जाने देते थे, लेकिन कुछ समय पहले यह घर से किसी को बिना बताए चले गए | उनका कहना है कि उन्होंने इन्हें हर जगह ढूंढने का प्रयास किया जिसके बाद 13 नवंबर को वह पबियाना आए थे और यहां के स्थानीय लोगों को अपना नंबर दिया था और इनके गुम होने की रिपोर्ट भी हंडेसरा थाना में लिखाई थी | वहीँ सरूप सिंह का शव मिलने के बाद उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी, जिसके बाद आज सुबह परिजनों ने राजगढ़ हॉस्पिटल पहुँच कर शव के पास से जो घड़ी कड़ा और दवाइयां मिली उससे उनकी पहचान की गयी |

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

6 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago