अपराध /दुर्घटना

लाहौल : लाहौल घाटी के फौजी की ड्यूटी के दौरान हुई मौत

केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),

जनजातीय जिला लाहौल घाटी के एक फौजी की लेह में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। लद्दाख स्काउट में तैनात सिपाही निखिल शर्मा की उम्र 23 वर्ष है और यह खबर सुनते ही पूरा लाहौल घाटी शौक में डूब गया है। सिपाही निखिल शर्मा लाहौल घाटी के सिंदवाडी गाँव के है। मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट गया है। निखिल चार साल से देश की सेवा कर रहे थे। बेटे की मौत की खबर सुनकर माता परवीन और पिता गणेश लाल सहित परिजनों का चार दिन से रो रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोग चार दिन से भूखे प्यासे अपने बेटे के पार्थिव शरीर को देखने के लिए तरस रहे है। निखिल वर्ष 2018 में लद्दाख स्काउट मे भर्ती हुआ था। सोमवार को सिपाही निखिल शर्मा की पार्थिव शरीर को लेह से सुबह 9:00 बजे भारतीय सेना के चौपर से चंडीगढ़ लाया गया। वही एम्बुलेंस की मदद से शाम को सिपाही निखिल शर्मा की पार्थिव शरीर को कुल्लू पहुचांया गया। आज सुबह 10:00 बजे निखिल शर्मा का अतिंम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ कुल्लू के मौहल में हुआ। शहीद निखिल शर्मा के बड़े भाई भी डोगरा रेजिमेंट पद पर समदो में तैनात थे। 31 दिसम्बर 2017 को वह घर में छुट्टी काटने के बाद वापसी ड्यूटी जाते समय करसोग के समीप सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। पांच साल के भीतर दोनों फौजी भाईयों की मौत से पूरे परिवार ताउम्र नहीं भूल पाएंगे। मंत्री डॉक्टर रामलाल मारकंडे ने सिपाही निखिल शर्मा की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago