कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),
भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स की राष्ट्रीय स्तर की अठारहवीं जम्बूरी अगले साल जनवरी में राजस्थान में होने जा रही है। इस शिविर में समस्त भारत से चयनित रोवर्स एवम् रेंजर्स को सर्विस टीम में लिया जाता है। जिसमें स्नो लैंड स्काउट्स एवम् गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू से रोवर भूपेंद्र का चयन किया गया है। यह स्नो लैंड ग्रुप और जिला कुल्लू के लिए बड़े गर्व की बात है। बता दें कि ये जम्बूरी भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स का राष्ट्रीय स्तर का एक विशाल शिविर होता है, जिसमें पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से स्काउट्स एवम् गाइड्स के सदस्य हिस्सा लेते हैं। इस शिविर को सफल बनाने के लिए जिस सर्विस टीम की आवश्यकता होती है उसके लिए स्नो लैंड ग्रुप के रोवर का चयन हुआ है। स्नो लैंड के ग्रुप लीडर वीरेश पठानिया ने खुशी जताते हुए कहा कि रोवर भूपेंद्र स्नो लैंड के एक मेहनती रोवर हैं और स्काउटिंग के पदचिन्हों पर बहुत अच्छे से कार्य कर रहे हैं। ग्रुप के सभी रोवर्स एवम् रेंजर्स इस समाचार को सुनकर बहुत ही प्रसन्न और उत्साह से भरे हुए हैं। स्नो लैंड के रोवर स्काउट लीडर बीजू रोवर हिमदल ने रोवर भूपेंद्र और उनके पूरे परिवार को बधाई तथा शिविर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि रोवर भूपेंद्र जिला कुल्लू की सैंज घाटी के शलवाड़ गांव के एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं और चाहे वह समाज सेवा का क्षेत्र हो या स्काउटिंग का, वे समाजिक क्षेत्र से जुड़े हर पहलुओं पर अच्छे से कार्य करते हैं।
किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), 28 जून से 1 जुलाई तक किन्नौर प्रवास,…
( ब्यूरो रिपोर्ट ), कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के सदवां क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 25 जून। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एवं उपायुक्त…
ब्यूरो रिपोर्ट। औद्योगिक शहर परवाणू के समीप कामली पंचायत स्थित कौशल्या डैम में बुधवार दोपहर…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश…