मुख्य समाचार

ददाहू : महाविद्यालय ददाहु में मनाया गया संविधान दिवस

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में संविधान दिवस के उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कविता पाठ, व नारा लेखन आदि प्रमुख प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन राजनीतिक शास्त्र के सहायक आचार्य श्री रमेश शर्मा ने किया । भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में सहायक आचार्य दिनेश शर्मा, सहायक आचार्य मिल्ला राम चौहान ने भूमिका निभाई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता, द्वितीय स्थान पूनम तथा प्रियंका व रेशमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी, दूसरे स्थान पर मुस्कान व तीसरे स्थान पर रोहित कुमार रहे। कविता पाठन में रेशमा और लक्ष्मी ने भाग लिया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम ए जिसमें शबनम, मुस्कान और निकिता शामिल थे, दूसरे स्थान पर टीम ई जिसमें मनीष, सुनील व सचिन शामिल थे तथा तीसरे स्थान पर टीम बी और सी ने प्राप्त किया। यह कार्यक्रम पूर्णतया भारतीय संविधान पर आधारित था जिसमें भारतीय संविधान पर प्रतिभागियों ने विस्तृत प्रकाश डाला तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं पर आधारित थी। इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य श्रीमती नीलम कुमारी, सहायक आचार्य दिनेश शर्मा, रमेश शर्मा, मिल्ला राम चौहान व लिपिक सुरेन्द्र कुमार तथा कनिष्ठ कार्यालय सहायक सुमित शर्मा के अलावा महाविद्यालय की प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाओं के 270 विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय द्वारा प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

10 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

1 day ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

1 day ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

2 days ago

नैनाटिक्कर में गाड़ी से 12 बोतल देसी शराब बरामद, पुलिस ने मामला किया दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। सराहां। पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत नैनाटिक्कर में पुलिस टीम ने एक गाड़ी…

2 days ago

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया तेज, 24 सितंबर से शुरू होगी काउंसलिंग

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। सरकारी CBSE स्कूलों में तैनाती का इंतजार कर रहे इन-सर्विस शिक्षकों के…

2 days ago