मुख्य समाचार

चंबा : महाविद्यालय चंबा में रक्तदान शिविर का किया आयोजन

चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ),

महाविद्यालय चंबा में 75 एनसीसी राइजिंग डे के अवसर पर 9 एचपी बटालियन डलहौजी एनसीसी स्थानीय ईकाई राजकीय महाविद्यालय चंबा की ओर से विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों में से प्रोफेसर संजीव कुमार ने रक्तदान किया। वहीं शिविर में 25 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। जबकि शिविर में 9 एचपी बटालियन डलहौजी की तरफ से कमांडिंग ऑफिसर संजय सलारिया व सूबेदार रमेश विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं महाविद्यालय चंबा प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रोफेसर अनित कुमार केयरटेकर एनसीसी इकाई चंबा को विशेष तौर पर बधाई दी। रक्तदान शिविर में पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा की ओर से डॉ. अपूर्वा मानक, संजय, अजय व शीतल ने शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

11 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

13 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

13 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

16 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

17 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

17 hours ago