अपराध /दुर्घटना

नाहन : HRTC बसों में दिव्यांगों व उनके परिजनों के साथ किया जाता है दुर्व्यवहार

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़),
दिव्यांग व्यक्तियों व उनके परिजनों के साथ निगम की बसों में यात्रा के दौरान निगम के कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। प्रायः यह देखा जाता है कि निगम कि बसों में दिव्यांगों के लिए आरक्षित 2 व 3 नंबर सीटें भी बस अड्डे से ही बुकिंग कर्मचारी द्वारा सामान्य यात्रियों के लिए दी जाती है या उन्हें बस के चालक परिचालक अपने परिजनों के लिए रोक देते हैं। दूसरे, जिन दिव्यांग व्यक्तियों को मूल UDID किन्ही कारणों से प्राप्त नहीं हुए है, उनके द्वारा डाउनलोड किए हुए UDID कार्ड दिखाने पर नकारे जाते है जोकि सरासर गलत है। ऐसा ही एक मामला दिनांक 22 नवम्बर को जिला सिरमौर के नाहन में पेश आया, जहां निरीक्षक ने त्रिलोकपुर से नाहन की ओर आ रही बस संख्या HP18-6340 की चेकिंग के दौरान 75 प्रतिशत दिव्यांग लड़की और उसकी मां के साथ डाउनलोड किया हुआ UDID कार्ड दिखाने पर दुर्व्यवहार किया व उनका टिकट काटा जबकि जिला कल्याण अधिकारी जिला सिरमौर द्वारा पत्र संख्या SIR- Kalyan-I Carda/UDID / 2018-4972 29 अक्टूबर तहत क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी नाहन से आग्रह किया गया था कि जिन दिव्यांग व्यक्तियों को मूल UDID किन्ही कारणों से प्राप्त नहीं हुए है, उनके द्वारा डाउनलोड किए हुए UDID कार्ड दिखाने पर मान्य किए जाए (छायाप्रति संलग्न) परंतु उनके द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिस कारण से उक्त दिव्यांग लड़की और उसकी मां के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया गया । जिला दिव्यांगता समीक्षा समिति ने आग्रह किया है कि इस घटना के दोषी अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध अविलंब कड़ी कार्यवाही अमल में लाए । इसके साथ ही निगम की बसों में दिव्यांगों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े निर्देश भी जारी किये जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

25 minutes ago

ड्रॉप्स ऑफ़ हॉप्स के सदस्यों ने मार्च माह में किया 37 यूनिट रक्तदान

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मार्च महीने में 37…

28 minutes ago

300 यूनिट फ्री का वादा बदला, अब 126 यूनिट के बाद झटका

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बिजली सब्सिडी व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया…

2 hours ago

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

23 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

24 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

24 hours ago