मुख्य समाचार

सिरमौर : उपायुक्त ने जिम में अतिरिक्त मशीनों का किया लोर्कापण

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज खेल परिसर चंबा मैदान नाहन के जिम में अतिरिक्त मशीनों का लोर्कापण किया। इस संदर्भ में जानकारी प्रदान करते हुए उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रास सोसायटी के सौजन्य से लगभग 6 लाख रुपये की लागत से इस जिम के लिए 21 छोटी तथा बड़ी अतिरिक्त मशीनों को स्थापित किया गया है जिससे विद्यार्थियों तथा खेल गतिविधियों से जुड़े लोगों को इनका लाभ प्राप्त होगा। उपायुक्त ने कहा कि शारीरिक व्यायाम जहां एक तरफ हमें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर बुरी आदतों से भी बचाता है, इसलिए हमें अपने आप और बच्चों को इस ओर प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नाहन में खेल एवं युवा सेवायें विभाग के अधिकारियों और प्रशिक्षकों द्वारा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि यह जिम सुबह 5:15 से 8:30, दिन में 10 बजे से 3 बजे तथा सांय 3:30 से 7:30 बजे तक कार्यशील रहता है। इस जिम में विद्यार्थियों के लिए मासिक शुक्ल 300 रुपये, गैर विद्यार्थियों के लिए 600 रुपये तथा महिलाओं के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है। इस जिम में व्यायाम के साथ योगाभ्यास भी करवाया जाता है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव, सहायक आयुक्त मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विशाल जसवाल, कोच विजय कुमार यादव सहित खेल विभाग के अधिकारी और अन्य प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

24 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

24 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

24 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

24 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

1 day ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

1 day ago