मुख्य समाचार

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए रोवर्स रेंजर्स को किया गया चयनित

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

भारत स्काउट एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश राज्य मुख्यालय द्वारा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयारी शिविर का आयोजन 17 से 21 नवंबर तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर, जिला मंडी में आयोजित किया गया। इस तैयारी शिविर में हिमाचल प्रदेश से 02 विश्वविद्यालय एवम 30 महाविद्यालयों के 294 रोवर्स एवम रेंजर्स ने भाग लिया। ज्योति चरण चौहान, सह राज्य संगठन आयुक्त (रोवर्स) एवम लीडर ऑफ कैंप में जानकारी देते हुए बताया कि भारत स्काउट एवम गाइड्स की ओर से रोवर्स एवम रेंजर्स प्रत्येक वर्ष राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष ये तैयारी शिविर लगाया गया। जिसमे पांच दिन ड्रिल एवम मार्चिंग के विभिन्न मापदंडों को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ 70 रोवर्स एवम 70 रेंजर्स को राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुना गया है। जो अगले वर्ष शिमला में होने जा रही राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। तैयारी शिविर के समापन समारोह में डॉक्टर राजेंद्र कुमार, राज्य आयुक्त (रोवर्स), डॉक्टर चंदन भारद्वाज, सह राज्य आयुक्त (कब), रवि राज, राज्य विकास समन्वयक मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

23 hours ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

23 hours ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago