खेती बागवानी

कांगड़ा : कांगड़ा घाटी में चाय बागानों को मौसम की मार

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

कांगड़ा घाटी में मौसम की मार से चाय उद्योग को नुकसान उठाना पड़ा है। अप्रैल से जून माह के मध्य तक बारिश न होने के चलते इस वर्ष अपेक्षा अनुरूप उत्पादन की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। बात करें धर्मशाला चाय उद्योग की तो यहां भी पिछले वर्ष की अपेक्षा 2 हजार किलोग्राम उत्पादन की वृद्धि की संभावना है। मार्च-अप्रैल में बारिश होने के चलते अच्छे उत्पादन की संभावना रहती है लेकिन इस वर्ष 15 अप्रैल से 15 जून तक ड्राई स्पेल रहने के चलते चाय उद्योग में उत्पादन वृद्धि की उम्मीद नाममात्र ही जताई जा रही है। धर्मशाला चाय उद्योग के मैनेजर अमन पाल सिंह ने कहा कि बारिश न होने के चलते इस वर्ष कंपनी प्रबंधन को 1 लाख 40 हजार किलोग्राम चाय उत्पादन की उम्मीद है, जबकि पिछले वर्ष 1 लाख 37 हजार 900 उत्पादन दर्ज किया गया था, जबकि इस बार उत्पादन में 2100 किलोग्राम उत्पादन बढ़ोतरी की उम्मीद है।  वहीं, कंपनी प्रबंधन का कहना है कि यदि मौसम मेहरबान होता तो यही उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम से भी ऊपर जा सकता था।

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

2 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

2 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

4 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

5 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

5 hours ago