राजनीति

सिरमौर : ग्राम पंचायत सांगना में 8 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन : रावत

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं रेणुका मीडिया प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि पिछले कल शिली महल क्षेत्र के गाता धार में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह का चुनावी कार्यक्रम था | इस मौके पर उनके साथ ज़िला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, ब्लॉक समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप सिंह तोमर, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर आदि नेताओं ने चुनावी सभा में शिरकत की | चुनावी सभा का संचालन ओबीसी मोर्चा के मंडल महामंत्री कुलदीप शर्मा ने किया | भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह तथा उनके साथ आए सभी नेताओं का भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत, मंडल सचिव गुमान सिंह शर्मा, पूर्व बीडीसी मेंबर कृपाराम शर्मा तथा पूर्व पंचायत प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने सभा स्थल में पहुंचे सभी नेताओं का स्वागत किया | उसके बाद जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, ब्लॉक समिति अध्यक्ष मालाराम शर्मा, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष विजय सिंह पुंडीर तथा भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र व राज्य सरकार ने बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है | उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया है | जिसको देखकर रेणुका की जनता भी भाजपा का पूरा साथ दे रही है | उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता इन दिनों लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं | कांग्रेस पार्टी के नेता कह रहे हैं कि हम सरकार आने पर प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 रुपए देंगे | उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि जब पिछली बार प्रदेश में आप की सरकार थी तो उस समय आपने महिलाओं को 15 सौ रुपए क्यों नहीं दिए | इतना ही नहीं गिरि पार क्षेत्र के लोग एसटी का दर्जा देने की मांग पिछले 55 वर्षों से कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार इसको देने में विफल रही है | जब गिरी पार क्षेत्र के लोगों को भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार तथा प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार ने एसटी का दर्जा दे दिया है तो इसका भी कांग्रेस पार्टी के नेता विरोध कर रहे हैं | क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेता नहीं चाहते कि गिरी पार क्षेत्र के लोगों को एसटी का दर्जा मिले | वीरेंद्र शर्मा, दीप राम शर्मा, कृष्ण राणा, इंदर सिंह, विशन सिंह, पपेंद्र, गुलाबी देवी, रामादेवी, गोपाल सिंह इन सभी ने बीजेपी पार्टी को ज्वाइन किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 hour ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

22 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

1 day ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago