मुख्य समाचार

चंबा : मतदान केंद्रों में 10 नवंबर को पहुंचेगी पोलिंग पार्टियां

चंबा(एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

विधानसभा चुनाव -2022 के तहत जिला में निष्पक्ष शांतिपूर्वक एवं कुशलता के साथ  मतदान प्रक्रिया के संचालन  के लिए किए गए विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं की समीक्षा को लेकर  उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन आयोग चंबा डीसी राणा  की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में  बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन आयोग चंबा डीसी राणा ने कहा कि 10 नवंबर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित मतदान केंद्र में पहुंच जाएंगी। बूथ लेवल अधिकारी संबंधित मतदान केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाएंगे। वृद्ध-वयोवृद्ध एवं श्रेणी विशेष मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को  मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित बनाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान वाले दिन एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों की सेवाएं ली जाएं। मतदाताओं के घर-द्वार पर वोटर इनफार्मेशन स्लिप उपलब्ध करवाने  को लेकर समीक्षा के दौरान जिला कल्याण अधिकारी ने बैठक में अवगत किया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से वोटर इनफार्मेशन स्लिप लोगों तक उपलब्ध करवाई जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि स्थान परिवर्तित कर चुके मतदाताओं की वोटर इनफार्मेशन स्लिप को वापिस संबंधित निर्वाचन अधिकारी तक पहुंचाना भी सुनिश्चित बनाया जाए। मतदान प्रक्रिया के बेहतर संचालन को लेकर डीसी राणा ने विद्युत आपूर्ति और सुचारू परिवहन आवागमन  के लिए भी विद्युत, राष्ट्रीय उच्च मार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान बर्फबारी या बारिश की स्थिति में मतदान प्रक्रिया में तैनात पोलिंग पार्टियों, सुरक्षाकर्मियों, चुनाव कर्मियों और मतदाताओं को मतदान केंद्र तक आसान पहुंच सुनिश्चित बनाने के लिए डीसी राणा ने आपदा प्रबंधन के तहत तैयार की गई विशेष कार्य योजना के अनुसार प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पंचायती  राज संस्थान और शहरी स्थानीय निकाय मुख्य रूप से मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों, सुरक्षा कर्मचारियों और मतदाताओं की बाधा मुक्त आवाजाही सुनिश्चित  करने के साथ अपने-अपने क्षेत्राधिकार के तहत पहुंच पथों की मरम्मत और सड़कों से बर्फ हटाना सुनिश्चित करेंगे। बर्फबारी जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर ये संस्थाएं मतदान कर्मियों, सुरक्षा कर्मचारियों और मतदाताओं को उनके कार्य में भी आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित  बनाएंगी। वार्ड स्तर पर संबंधित काउंसलर, वार्ड सदस्य उक्त उपायों को सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास प्राधिकरण  चंद्रवीर सिंह, जिला कल्याण अधिकारी अनिल पुरी, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुरेश कुमार शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी बाल विकास विभाग राकेश कुमार, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नीना सहगल तहसीलदार निर्वाचन प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago