राजनीति

कुल्लू : बगीचा, सेरीबेहड गांव के दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जैसे-जैसे चुनाव की तिथियां नजदीक आ रही है वैसे ही कुल्लू से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कूल्लू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांवमें अपना चुनावी अभियान और भी तेज कर दिया है । इन दिनों जनता से जनसमर्थन मांग रहे हैं और जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं जनता का भी उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं लगातार दूसरी पार्टियों से खफा लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है इसी कड़ी में बगीचा और सेरीबेहड में भाजपा छोड़कर दो दर्जनों से अधिक परिवारों ने कांग्रेस का दामन थामा। कालूराम,  जोगिंदर सिंह राम लाल पवन सिंह, राजेश कुमार, अरुण कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार दो दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा है। इस दौरान कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर सुन्दर सिंह ठाकुर ने इन सभी लोगों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कुल्लू में लगातार आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्टी को छोड़कर कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में जिस तरह कूल्लू विधानसभा क्षेत्र का हर कार्यकर्ता सुन्दर सिंह ठाकुर के समर्थन के लिए मजबूती से कार्य कर रहे हैं और वोट मांग रहे हैं इससे आने वाले समय में परिवर्तन होता हुआ है दिख रहा है।इन दिनों लगातार सुंदर सिंह ठाकुर और उनका समस्त परिवार जनता के बीच प्रचार-प्रसार के लिए जा रहे हैं और हाथ का साथ देने के लिए लोगों से अपील भी कर रहे हैं। रोजाना ही पूरी कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक सुंदर सिंह ठाकुर पहुंच रहे हैं और 5 वर्षों में उन्होंने जो कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कार्य किये है उनसे भी लोगों को अवगत करवा रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस से किन मुद्दों पर कार्य करेगी उनको भी जनता के बीच रख रहे हैं। और जनता का भी उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

1 hour ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

22 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago