मुख्य समाचार

चंबा : मतदान जागरूकता व हस्ताक्षर अभियान आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

चंबा विधानसभा क्षेत्र की सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं  उपमंडलाधिकारी (नागरिक) चंबा अरूण शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं सफल मार्गदर्शन में निर्वाचन कानूनगो सुनील शर्मा के सहयोग स्वरूप  “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवम निर्वाचन सहभागिता अभियान” (स्वीप) के अंतर्गत चंबा विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन संबंधित व्यापक जागरूकता लगातार जारी है। जिसके चलते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान सरु चंबा व मिलेनियम बीएड कॉलेज लबकाना चंबा में “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता अभियान” (स्वीप) के अंतर्गत मतदान  जागरूकता व  हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए चंबा विधानसभा क्षेत्र के स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि “आओ चलो करें मतदान” व “वोट पाणा ज़रूर, हक़ जमाणा ज़रूर” के नारों के अनुसार सभी को मतदान संबंधी जागरूक किया गया। इसके दौरान व्यापक मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं विद्यार्थियो, शिक्षकों, एसएमसी के सदस्यों को नया वोट बनबाने, बने हुए वोट या पहचान पत्र में हुई त्रुटि को ठीक करने, वोट को कटवाने, वोट स्थानांतरण करवाने सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। सभी को ओनलाइन वोट पंजीकरण की प्रक्रिया भी बताई गयी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मुख्य कड़ी जागरूक मतदाता है। मतदाता ही लोकतंत्र का मुख्य आधार हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार चुनने का अधिकार मतदाताओं के हाथ में होता है। इसलिए, मजबूत राष्ट्र बनाने एवं अच्छी सरकार चुनने की जिम्मेदारी भी मतदाता की होती है। लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए मतदाताओं को अपने अधिकार एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक होना चाहिए।

इस दौरान सभी को “मेरा वोट मेरी ताकत” की शपथ के अंतर्गत निष्पक्ष, निर्भीक, बिना प्रलोभन, और दबाब के मतदान करने और अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ पर हस्ताक्षर करवाये गए व शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी, चंबा विधानसभा क्षेत्र प्रोफेसर अविनाश, उदयपुर स्कूल के प्राचार्य  नरेंद्र सिंह, बीएड कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी आकाश महाजन, देवेंद्र पूरी, डाइट सरू के अध्यापकों में भूमिका खन्ना, संजीव गुप्ता, विम्मी देवी, छवि चम्पालिया, प्रवीण जरयाल, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के इलावा स्वीप टीम से दीपक कुमार, शेखर कुमार, तरुण वर्धन इत्यादि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दुष्कर्म, धमकी और पांच लाख के गहने चोरी का आरोप; सुंदरनगर में पुलिस ने दर्ज किया मामला

नितेश सेनी मंडी। मंडी। सुंदरनगर उपमंडल के हराबाग क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति…

22 minutes ago

चप्पल खरीदने के बहाने दुकान में घुसा युवक, महिला दुकानदार से छेड़छाड़ का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लंबलू क्षेत्र में महिला दुकानदार से…

34 minutes ago

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago