कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),
जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में 2 साल की छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। वहीं, बच्ची का कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मनाली पुलिस ने अब मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची बीते बुधवार को सुबह अचानक घर से गुम हो गई। ऐसे में घर वालो ने सोचा कि बच्ची जान पहचान वालों के घर गई होगी। स्वजनों ने जब बच्ची को तलाश करने की कोशिश की लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में मासूम की तलाश करते रहे। इस दौरान आस पास के लोगों से पूछताछ भी की। वही, अंधेरा होने पर बच्ची के मनाली के सियाल नाले में पड़े होने की सूचना मिली। जहां से स्वजन उसे घर ले आए और कुछ देर बाद बच्ची घर में बेहोश हो गई। इसके बाद स्वजनों ने बच्ची को मनाली अस्पताल पहुंचाया। हालात नाजुक होते देख चिकित्सक ने उसे कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…