मुख्य समाचार

किन्नौर : हार्मोनी ऑफ़ दी पाइन्स के नाम रही किन्नौर महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़), 
चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पुलिस बैंड हार्मोनी ऑफ़ दी पाइन्स के नाम रही। पुलिस बैंड के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त, कार्मिक, योजना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रबोध सक्सेना ने शिरकत की। इस दौरान प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया जिसमें रामपुर के ए.सी भारद्वाज, कांगड़ा के कुमार साहिल व शिमला के चैपाल से हेमंत शर्मा ने अपनी मधुर आवाज से सांस्कृतिक संध्या का समा बांधा।
इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी जिसमें सोलन से इंदू बाला, ऊना से रजिया बेगम, नादौन से हंस राज, ठियोग से बाल कृष्ण, राजगढ़ से हरिश, कोटखाई से शुभम, सोलन से सोनू, मीना कला मंच, गोपाल सिंह, चंदेल म्यूज़िकल ग्रूप, सोलन के सीता राम शर्मा, रामपुर के सोनू, रन सिंह चैहान, ठियोग के सुरेश शर्मा, रामपुर की शुष्मा बुश्हैरी, सुन्नी के विकास, रामपुर की रोहिनी डोगरा, राजगढ़ की रीना ठाकुर व सांगला के जे.एल मैजिश्यिन शामिल रहे। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भी तम्बोला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पूनम, सतिश कुमार, अंजू नेगी व माला भगति ने फुल हाउस जीता। प्रत्येक फुल हाउस विजेता को 5750 रुपये की राशि इनाम के रूप में प्रदान की गई। सैकेंड फुल हाउस किरण, नमिता व सुनिल मेहता के नाम रहा तथा प्रत्येक विजेता को 5933 रुपये की राशि इनाम के रूप में प्रदान की गई। इसी प्रकार टॉप लाईन संजय कुमार व संतोष कुमार के नाम रही तथा दोनो को 3600 रुपये की राशि प्रदान की गई। बॉटम लाइन रेखा तथा मिडिल लाइन अंशुल सोनी के नाम रही। इन दोनों विजेताओं को म्यूज़िक बॉक्स विद माईक इनाम के रूप में दिया गया। अर्ली फाइव राम सेन के नाम रहा तथा इन्हें म्यूजिक टावर विद माईक ईनाम के रूप में प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल वन नागेश कुमार, अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव समिति एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल, सदस्य सचिव एवं सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी व विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago