कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),
कुल्लू से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कूल्लू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी गांव का दौरा कर रहे है। इन दिनों जनता से जनसमर्थन मांग रहे हैं और जमकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं जनता का भी उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है। वहीं लगातार दूसरी पार्टियों से खफा लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं आज तलोगी गांव में भाजपा छोड़कर कई परिवारों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर सुन्दर सिंह ठाकुर ने तलोगी गांव की हीरा देवी, सुनीता शर्मा, ममता, किरण शर्मा इत्यादि महिलाओं का कांग्रेस परिवार में शामिल होने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कुल्लू में लगातार आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्टी को छोड़कर कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। आज भी आधा दर्जन लोगों ने चंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में दामन थामा है।जिस तरह कूल्लू विधानसभा क्षेत्र का हर कार्यकर्ता सुन्दर सिंह ठाकुर के समर्थन के लिए मजबूती से कार्य कर रहे हैं और वोट मांग रहे हैं इससे आने वाले समय में परिवर्तन होता हुआ है दिख रहा है। इन दिनों लगातार सुंदर सिंह ठाकुर और उनका समस्त परिवार जनता के बीच प्रचार-प्रसार के लिए जा रहे हैं और हाथ का साथ देने के लिए लोगों से अपील भी कर रहे हैं। रोजाना ही पूरी कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के हर गांव तक सुंदर सिंह ठाकुर पहुंच रहे हैं और 5 वर्षों में उन्होंने जो कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में कार्य किये है उनसे भी लोगों को अवगत करवा रहे हैं। आने वाले समय में कांग्रेस से किन मुद्दों पर कार्य करेगी उनको भी जनता के बीच रख रहे हैं। और जनता का भी उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…