मुख्य समाचार

मिस्टर किन्नौर प्रतियोगिता रही किन्नौर महोत्सव के अंतिम दिन का आकर्षण

(राजकुमार सूद/संपादक),

चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के अंतिम दिन की शुरूआत होम-गार्ड बैंड किन्नौर की मधुर धुनों के साथ की गई, जिसकी अगुवाई कमांडर होम-गार्ड बैंड जगजीवन राम ने की। महोत्सव के अंतिम दिन मिस्टर किन्नौर प्रतियोगिता का टैंलट राउंड व फाइनल राउंड का आयोजन किया गया, जिसमें किन्नौर जिला के नवज्योत प्रथम, देवानंद द्वितीय व साहिल तृतीय स्थान पर रहे। महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर जिला के सोनी स्टार सांस्कृतिक कल्ब उरनी व भावानगर डांस ऐकेडेमी के कलाकारों ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक़ ने किन्नौर महोत्सव के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगितों के विजेताओं व प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जिला स्तरीय किन्नौर लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नागिन युवा कल्ब पानवी तथा महिला मण्डल रिब्बा को मुख्य अतिथि द्वारा रनिंग ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार जिला स्तरीय किन्नौरी वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले देवी चण्डिका वाद्य यंत्र ग्रूप कोठी, द्वितीय स्थान पर रहे नागिन युवा कल्ब पानवी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सोनी स्टार सांस्कृतिक कल्ब उरनी को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। 

इसके अलावा महोत्सव में जिला के विभिन्न स्कूलों व महिला मण्डलों को रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया जिसके तहत पाईनवुड पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ, एस.डी पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ, हिमालयन पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ, डी.ए.वी पब्लिक स्कूल रिकांग पिओ, चुबी चिक्स रिकांग पिओ, देवी चण्डिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी, भावानगर डांस ऐकेडेमी को सम्मानित किया गया। महोत्सव के दौरान आयोजित की गई विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं व प्रतिभागियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया जिसके तहत बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओवर ऑल विनर किन्नौर जिला रहा।  इसी प्रकार रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में होम-गार्ड किन्नौर की टीम प्रथम तथा सोनी स्टार कल्ब उरनी द्वितीय स्थान पर रहे जबकि महिला वर्ग में एस.ए.जी किन्नौर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा डी.सी. ऑफिस किन्नौर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। चम्मच-दौड़ प्रतियोगिता के बॉयज वर्ग में अधिक्षित बिष्ट प्रथम, यश द्वितीय तथा अरब तृतीय स्थान पर रहे जबकि गर्लज वर्ग में अनुपमा प्रथम, अश्विन द्वितीय तथा तेजस्वनी बिष्ट तृतीय स्थान पर रही। इन सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा इनाम देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन पहाड़ी कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जिसमें प्रदेश के नामी-गिरामी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। 

Himachal Darpan

Recent Posts

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

रामपुर‌ (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाटी किंग कुलदीप शर्मा” की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, स्टार अवार्डी…

5 hours ago

चूड़धार यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, नेरवा में खड्ड में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट क्षेत्र में चूड़धार यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पांवटा…

20 hours ago

बर्फीले पहाड़ों के बीच फिर दौड़ेगी दिल्ली-लेह बस, 26 मई से सेवा शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बहुप्रतीक्षित दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा 26 मई से…

20 hours ago

शिमला में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम…

23 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: ऊंचाई वाले दर्रों में बर्फबारी, कई क्षेत्रों में बारिश-अंधड़

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। मौसम विभाग…

1 day ago

लूहरी जल विद्युत परियोजना में मिनी मैराथन का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी / संवाददाता ), एसजेवीएन आगामी 24 मई को अपना 39वां स्थापना…

2 days ago