राजनीति

किन्नौर : श्याम सरण नेगी ने बैलेट पेपर के माध्यम से किया मतदान

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ़),

स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता मास्टर श्याम सरण नेगी ने आज अपने घर कल्पा से पहली बार बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया। इस अवसर पर मास्टर श्याम सरण नेगी ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व होता है। हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि देश का लोकतंत्र मजबूत हो सके।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी को टोपी व मफलर भेंट कर सम्मानित किया गया।
आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि मास्टर श्याम सरण नेगी न केवल किन्नौर व हिमाचल बल्कि देश के आईकन हैं और देश को इन पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मास्टर श्याम सरण हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। 106 वर्ष की आयु होने के उपरान्त भी मतदान करने के प्रति इनका जज्बा इस बात का प्रमाण हैं कि लोकतंत्र के सुदृीढ़िकरण में एक-एक मत की कितनी महत्ता है। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी(ना) कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि जिला किन्नौर में 80 वर्ष से अधिक आयु के तथा दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाया जा रहा है। पहले चरण में यह सुविधा 1 से 3 नवम्बर तक तथा दूसरे चरण में 6 से 8 नवम्बर, 2022 तक जिला के बुजुर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले चरण के तहत 01 नवम्बर, 2022 को 94 पोस्टल बैलेट भेजे गए थे जिनमें से 89 लोगों ने मतदान किया। शेष 5 मतदाताओं को दूसरे चरण में कवर कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 02 नवम्बर, 2022 को 130 पोस्टल बैलेट भेजे गए हैं। इस अवसर पर तहसीलदार कल्पा कंचन देवी, तहसीलदार निचार चंद्र मोहन ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago