राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),
कांग्रेस के विधायक भारी तादाद में जीतकर आ रहे है और प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है | भाजपा के 5 वर्ष के शासनकाल ने जनता का दम निकाल दिया है और इसी कारण जन समूह उमड़ कर कांग्रेस के साथ आ रहा है| यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राजगढ़ में आयोजित जनसभा में कही| उन्होंने कहा कि हमारा साथ कांग्रेस उम्मीदवार के साथ है | राजा साहब ने का जिला सिरमौर के साथ विशेष लगाव रहा था और गंगू राम मुसाफिर भी उन्ही का लगाया हुआ पौधा है | उन्होंने स्वयम मुसाफिर से बात की और उन्हें पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया लेकिन उन्होंने बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने की राह को चुना | आज उनके समर्थक भ्रामक प्रचार कर रहे है कि रानी प्रतिभा सिंह का आशीर्वाद उनके साथ है | प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनका आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी की साथ है और पच्छाद के लोगो को चाहिए कि उन्हें जीताकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करे | उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का यह ब्यान कि प्रदेश में राजा रानी नही चलेंगे अशोभनीय है | राजा साहब ने राजमहल छोड़कर 60 वर्ष प्रदेश के लोगो की सेवा की और प्रदेश की जनता इस तरह के बयानों का जबाब चुनावो में देकर भाजपा को बाहर का रास्ता दिखायेगी | प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि भाजपा चुनाव में हार देखकर धन, बल तथा ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ जैसा कार्य कर सकती है और इसलिए कार्यकर्ताओं को सचेत रहना होगा | उन्होंने कहा कि इस समय में साथ देने वाले लोगो को सरकार बनने के बाद गले लगाया जायेगा | इस मौके पर कांग्रेस की उम्मीदवार दयाल प्यारी , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आंनद परमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान ने भी जनसभा को संबोधित किया।
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के जौला गांव में जमीन और घास काटने को लेकर…
ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन-अंधेरी रूट पर चलने वाली HRTC बस की चपेट में आने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट : प्रदेश में सुक्खू सरकार के कार्यकाल में आम जनता को महंगाई से…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…