राजनीति

KULLU : कांग्रेस का तूफानी अभियान देख दूसरे दल के लोगों के उड़े होश

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

कांग्रेस प्रत्याशी खीमी राम शर्मा का चुनाव प्रचार अभियान तूफानी मोड पर एक्टिवेट हो गया है। खीमी राम का 50 से अधिक गाड़ियों का काफिला घाटी की 5 पंचायतों में तूफानी गति के साथ आगे बढ़ा। शेशर, गाड़ा पारली, देहुरिधार, शांघड़ व सुचेहन पंचायतों में हुए धुंआ धार प्रचार से चुनावी लहर पूरी तरह से खीमी राम के पक्ष चल पड़ी है। सैंज घाटी में जिस तरह से खीमी राम की अगुवाई में चुनाव प्रचार की फ़िज़ा में जो मोड़ लाया है उससे दूसरे दल के लोगों के होश उड़ गए है।

खीमी राम शर्मा ने जहाँ कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय चुनावी मुदो को फोकस करते हुए 10 गारंटियों की जानकारी देते हुए लोगों को पुरानी पेंशन, महिलाओं के लिए 1500 रुपये मासिक आर्थिक सहायता व 5 लाख नौकरियां तथा 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने सहित अन्य वायदे लोगों के साथ किए, वही स्थानीय मुदो को लेकर भी अनेक घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सैंज में सब्जी मंडी खोली जाएगी तथा सैंज में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा जिसमें किसानों बागवानों को निशुल्क अपने उत्पादों को स्टोर करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में 4 अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे। प्रत्येक महिला व युबक मंडलों को 2 लाख की राशि प्रदान की जएगी।

खीमी राम शर्मा की जीत पक्की करने के लिए कांग्रेस परिवार की एकजुटता उनके लिए किसी संजीवनी से कम नही होगी। प्रचार अभियान में कांग्रेस के हर अग्रणी संगठन के कार्यकर्ता दम खम से मोर्चे पर सक्रिय नजर आए युवा कांग्रेस से लेकर सेवादल, एनएसयूआई, महिला मोर्चा, इंटक सहित तमाम अग्रणी संगठनों के कार्यकर्ता उत्साह के साथ खीमी राम की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी अपनी भूमिका में सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस सेवादल में की पूरी टीम जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महेश शर्मा की अध्यक्षता में मोर्चे के फ्रंट पर खड़ी दिखी उनके साथ यंग बिग्रेड के अलावा महिला सेवादल की सीता देवी भी कंधे से कंधा मिलाकर महिलाओं को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील के साथ खीमी राम को जीत दिलवाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। खीमी राम शर्मा ने सुचेहन पंचायत के करटाह से 50 से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ दर्जनों गाँवो में कांग्रेस कुनबे का धमाल चुनाव प्रचार का आगाज करते हुए अन्य दुर्गम पंचायतों में भाजपा के खिलाफ ताबड़ तोड़ हमले किये। उन्होंने जंगला, गुहिडी, तलियारा, सिहन, धारटा, नियुलि, शांघड़, मातला में भारी संख्या में जुटे कांग्रेस जनों में जोश भरा।  कांग्रेस प्रत्याशी खीमी राम शर्मा के चुनाव प्रचार अभियान में बंजार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष दुष्यन्त ठाकुर की टीम पूर्व अध्यक्ष जय बिहारी लाल, पूर्व पंचायत प्रधान मोती राम सहित अनेको पँचायत प्रतिनिधियों व महिला कांग्रेस सहित सभी अग्रणी संगठनों के कार्यकर्ता जिला कांग्रेस की टीम के पदाधिकारियों के अलावा बूथ स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए अपना दमखम दिखा रहे है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में जमीन विवाद ने बिगाड़े पारिवारिक रिश्ते! ससुर-बहू आमने-सामने, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाया केस

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के जौला गांव में जमीन और घास काटने को लेकर…

5 hours ago

रेणुका जी मेले के दौरान ददाहू बस स्टैंड पर सीट पकड़ने की आपाधापी में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन-अंधेरी रूट पर चलने वाली HRTC बस की चपेट में आने से…

5 hours ago

पत्नी के लिए दवाई लेने निकले थे ईश्वर दास, लक्कड़ बाजार में गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे…

9 hours ago

हिमाचल में महंगाई की मार! चीनी, जीरा और हल्दी के दामों में उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

ब्यूरो रिपोर्ट : प्रदेश में सुक्खू सरकार के कार्यकाल में आम जनता को महंगाई से…

14 hours ago

तपहले सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री, अब भीड़ में जाने पर छित्तर पड़ने की बात कहने का कथित बयान चर्चा में

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के…

14 hours ago

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

1 day ago