मुख्य समाचार

राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा एवं जागरूकता मिशन पर पीजी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ)

राजकीय महाविद्यालय चंबा में राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा व जागरूकता मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डॉ. वीरेंद्र सिंह ट्रेडमार्क्स की वरिष्ठ परीक्षण एवं जी आई जो कि भारत सरकार के कॉपीराइट कार्यालय नई दिल्ली में सेवारत हैं बतौर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के संयुक्त तत्वाधान से किया गया। मुख्य वक्ता ने बौद्धिक संपदा के विभिन्न आयामों कॉपीराइट ,डिजाइन, पेटेंट ,ट्रेडमार्क आदि पर विस्तार से छात्रों के साथ जानकारी साझा की। इसके अतिरिक्त मुख्य वक्ता ने बौद्धिक संपदा के रजिस्ट्रेशन एवं उसके महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम के तहत वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा   देशभर में एक मिलियन से अधिक छात्र छात्राओं को  राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अभियान के तहत जागरूक किया जा चुका है एवं अब इस कार्यक्रम के संस्करण 2.0 के तहत इस कार्यक्रम  का आयोजन राजकीय महाविद्यालय चंबा में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन राजकीय महाविद्यालय चंबा के दोनों परिसरों में किया गया। जिसमें लगभग 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ महेंद्र सलारिया ने मुख्य वक्ता डॉ वीरेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. संतोष, प्रोफेसर संजीव, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, प्रोफेसर विजय एवं डॉ मनोज सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

6 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

7 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

7 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

7 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

7 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

7 hours ago