मुख्य समाचार

निर्वाचन प्रक्रिया का निर्वहन बनाया जाए सुनिश्चित – डीसी राणा

चंबा (ओपी शर्मा/सब एडिटर)

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डीसी राणा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव- 2022  के तहत निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक एवं सुगमता के साथ पूर्ण करने के लिए तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारी कर्तव्य निष्ठा के साथ प्रक्रिया का निर्वहन करना सुनिश्चित बनाएं। डीसी राणा  आज विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत मतदान अधिकारियों व पीठासीन अधिकारियों के लिए  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल भरमौर के परिसर में  आयोजित प्रथम पूर्वाभ्यास में बोल रहे थे। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र भरमौर के सामान्य पर्यवेक्षक कान्हू राज एच बागटे भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। प्रक्रिया के सफल संचालन में  टीम वर्क  की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए डीसी राणा ने नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट के सुगमता के साथ संचालन के साथ भरतीय चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया को लेकर निर्धारित दिशा-निर्देश का पालन करना सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ईवीएम, वीवीपैट के संचालन और मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण कार्यकलापों की जानकारी से सभी मतदान अधिकारी व कर्मचारी भली-भांति अवगत हों। निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार ने इस दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मतदान कर्मियों को  ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित  विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अलावा मतदान कर्मियों को ईवीएम व वीवीपैट के संचालन और मतदान प्रक्रिया के दौरान अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत और व्यवहारिक जानकारी भी प्रदान की गई। प्रथम पूर्वाभ्यास में14 सेक्टर अधिकारियों सहित 596 मतदान कर्मियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 296 पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारी और 296 मतदान अधिकारी शामिल रहे। पूर्वाभ्यास सत्र दो स्थानों राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और डीएवी पब्लिक स्कूल भरमौर के परिसर में आयोजित हुए। इस दौरान एसडीएम भरमौर असीम सूद, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशन अधिकारी   निशांत जसवाल, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि एवं सेक्टर अधिकारी डॉ. करतार डोगरा, उद्यान डॉ. अशीष शर्मा, बाल विकास एवं सेक्टर अधिकारी सुभाष दियोलिया, सहायक अभियंता जल शक्ति एवं सेक्टर अधिकारी विवेक चंदेल उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

9 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

20 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

3 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

3 days ago