मुख्य समाचार

उपायुक्त ने मतदाता जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता)

सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के शिमला स्थित केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा दो दिवसीय मतदाता जागरुकता अभियान आज जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ जिला किन्नौर से आरंभ किया गया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि लोकतंत्र के महापर्व मतदान वाले दिन सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि 12 नवम्बर, 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करें तथा ऐसे युवा जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है उन्हें भी मतदान करने के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर नारा-लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ, आईटीआई रिकांग पिओ, डाइट, राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला कोठी व पांगी के छात्र छात्राओं ने स्वीप और भारतीय चुनाव प्रणाली विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं में  भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके उपरान्त उपायुक्त ने मतदाता जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली के माध्यम से छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरुकता पर आधारित नारों के माध्यम से लोगों को मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डाइट रिकांग पिओ के प्रिंसिपल कुलदीप नेगी व अन्य उपस्थित थे। अभियान के दूसरे और अंतिम दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला रिकांग पिओ में मुख्य अतिथि उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।  इसके अलावा अभियान के अंतर्गत मतदान प्रणाली और स्वीप विषय पर विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान स्वीप विषय पर एक ओपन क्विज का आयोजन भी किया जायेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

6 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago