मुख्य समाचार

राजस्थान के जयपुर में हाटी की नाटी का धमाल

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ)

आसरा संस्था के प्रभारी जोगेंद्र हाब्बी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि इन दिनों सिरमौर के हाटी जनजातीय क्षेत्र के लोक कलाकार राजस्थान के जयपुर में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय लोक नृत्य के समारोह लोकरंग 2022 में 16 से 20 अक्टूबर तक जिला सिरमोर की हाटी जनजातीय क्षेत्र की रिहाल्टी गी व अन्य लोक नृत्यों का प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तरीय लोक नृत्य के इस उत्सव लोकरंग का आयोजन जवाहर कला केंद्र जयपुर द्वारा किया जा रहा है। गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत आसरा संस्था के वरिष्ठ गुरु पद्म श्री विद्यानंद सरैक व जोगेंद्र हाब्बी के निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तैयार करवाए गए लोक नृत्यों के पारंपरिक अंदाज में हाटी क्षेत्र के लोक कलाकार रिहाल्टी गी, मुंजरा नृत्य, परात नृत्य, स्वांगटी गी एवं ठोडा नृत्य आदि लोक नृत्यों का प्रदर्शन कर पर्यटन नगरी जयपुर में विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों व दर्शकों से भरपूर तालियां बटोर रहे हैं। राजस्थान के विख्यात मंच उद्घोषक राजीव आचार्य ने इस लोक नृत्य समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक सांस्कृतिक संध्या में मंच संचालन के दौरान सिरमौर के हाटी क्षेत्र के परिधान लोईया व सूथण पहनकर ही मंच संचालन किया और दर्शकों को सिरमौर के हाटी जनजाति क्षेत्र में पहने जाने वाले परिधानों व लोकनृत्य के बारे में भी बताया। आसरा के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति के बाद दर्शकों से सिरमौर के परिधानों व हाटी समुदाय से संबंधित प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने वाले दर्शकों को पुरस्कृत भी किया गया।

सिरमौर जनपद के लोक नृत्यों की प्रस्तुति के अलावा इस लोक रंग महोत्सव में पंजाब का भांगड़ा व झूमर जम्मू का डोगरी कश्मीर का रूफ बिहार का सोहर नृत्य हरियाणा का घूमर व फाग उत्तराखंड का छपेली झारखंड का डमकच व पाईका गुजरात का डांडिया व सिद्धि धमाल मणिपुर का पूंग चोलम महाराष्ट्र का लावणी ओडिशा का गोटीपुआ मध्य प्रदेश का सेला करमा असम का बिहू तमिलनाडु का थप्पट्टम व कड़गम तथा राजस्थान के विभिन्न लोक नृत्य लोक रंग महोत्सव के मुख्य आकर्षण हैं।

राष्ट्रीय लोक नृत्य समारोह में आसरा के लोक कलाकारों में लोक नर्तक गोपाल चमन सुनील चिरंजी अन्नू रीना अंजू एकता तथा लोक गायक रामलाल वर्मा व बिमला वादक कलाकारों में संदीप अनिल बलदेव व सरोज आदि कलाकार जिला सिरमौर के हाटी जनजातीय क्षेत्र की नृत्य विधाओं की प्रस्तुति देकर लोकरंग उत्सव में पूरे देश भर से आए पर्यटकों व कला प्रेमियों को हाटी क्षेत्र की संस्कृति से रूबरू करवा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

4 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago