कुल्लू (करतार कौशल/ब्यूरो चीफ)
नशे के अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए आनी पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को 2 किलो 150 चरस के साथ धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार आनी पुलिस की टीम ने बानीगाड़ के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक युवक बाइक पर सवार हो आया पुलिस टीम द्वारा उसकी पीठ पर उठाए बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 2 किलो 150 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय गौतम उर्फ़ लक्की पुत्र नरेश गांव घडोग डाकघर ओछाघाट तहसील थाना जिला सोलन के तौर पर हुई है ।डीएसपी रविंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…