मुख्य समाचार

कांगड़ा जिला में 1625 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: उपायुक्त कांगड़ा

धर्मशाला (सोनाली)

विधानसभा चुनाव-2022 में कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 1625 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे जिसमें 291 अतिसंवेदनशील तथा 158 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन हैं यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में पत्रकार वार्ता ने देते हुए कहा कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 1328516 है जिसमें पुरूष मतदाता छह लाख 78 हजार 28, महिला मतदाता छह लाख 50 हजार 488 मतदाता हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 34926 है जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 10692 है। साथ ही उन्होंने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 35,575 है। इसके अलावा धर्मशाला के सिद्वबाड़ी पोलिंग स्टेशन में सबसे अधिक 1475 मतदाता है। कानून व्यवस्था के लिए एसपी कांगड़ा तथा एसपी नुरपुर, स्वीप के लिए एडीसी, ईवीएम प्रबंधन के लिए एडीएम, आदर्श आचार संहिता एमसीसी के लिए एडीएम, परिवहन के लिए डीएम एचआरटीसी, दिव्यांगजनों के लिए जिला कल्याण अधिकारी को नोडल आफिसर तैनात किया गया है।

जिला में विभिन्न स्तरों पर जांच के लिए 90 के करीब उड़नदस्ते तथा स्टैटिक सर्विलेंस टीम्स गठित की गई  उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों की उचित व्यवस्था की गई है उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों की व्यय निगरानी के लिए ई-कैच कांगड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रैकिंग चुनाव ऐप तैयार किया गया है व्यय निगरानी को सरल बनाने तथा प्रत्याशियों के व्यय की प्रत्येक दिन की आनलाइन रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित होगी उन्होंने कहा कि व्यय निगरानी टीमों को ई-कैच ऐप के प्रयोग के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि निर्वाचन के दौरान व्यय की बेहतर निगरानी सुनिश्चित की जा सके उन्होंने कहा कि स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजिल लांच किया है इस ऐप के जरिये आम जन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा उन्होंने कहा कि सी विजिल ऐप से प्राप्त शिकायतों का सौ मिनट में निवारण किया जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

7 hours ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

11 hours ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

11 hours ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

1 day ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

2 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

3 days ago