खज्जियार में फोटोग्राफर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप; पुलिस हिरासत में महिला

0
22

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ),

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खज्जियार में बुधवार रात एक फोटोग्राफर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में मृतक की पत्नी पर ही उसकी हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं, जिन्हें जांच और विश्लेषण के लिए भेजा गया है। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here