27 और 28 सितंबर को सबसे ज्यादा बारिश की संभावना, सोलन-शिमला समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

0
52

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रही मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में 26 से 29 सितंबर तक बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 27 और 28 सितंबर को बारिश की गतिविधियां सबसे अधिक रहने की उम्मीद है।मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख शोभित कटियार के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में पिछले सात-आठ दिनों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर बना हुआ है और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिल रही है। अगले दो दिनों तक भी मॉनसून के कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि, 26 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और 29 सितंबर तक जारी रह सकती हैं।सिरमौर, सोलन और शिमला में विशेष सतर्कतामौसम विभाग के अनुसार सिरमौर में 26 से 28 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। वहीं सोलन और शिमला में 27 और 28 सितंबर, जबकि मंडी में 27 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।IMD ने सिरमौर के लिए 27 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 26 सितंबर के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा सोलन और शिमला के लिए 27 व 28 सितंबर, किन्नौर के लिए 27 व 28 सितंबर और मंडी के लिए 27 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश को लेकर जारी चेतावनी और सलाह राज्य सरकार तथा संबंधित विभागों को भेज दी गई है।13 प्रतिशत बारिश की कमीहिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य 723 मिलीमीटर के मुकाबले 628 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस तरह प्रदेश में मौसमी बारिश में करीब 13 प्रतिशत की कमी बनी हुई है।लगातार धूप के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। कुछ क्षेत्रों में तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।26 सितंबर के बाद तापमान में गिरावटमौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर के बाद बादल छाने और बारिश बढ़ने के कारण प्रदेश के तापमान में करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।वहीं 29 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है और 30 सितंबर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में दोबारा धूप खिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here