सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

0
378

नरेंद्र कुमार सोलन

सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच हुई बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और तेजधार हथियार के इस्तेमाल से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं।मृतक युवक की पहचान कालका निवासी के रूप में बताई जा रही है। घटना के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं, इस घटना के बाद सोलन शहर की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि बीते कल भी सोलन शहर में दो युवकों ने एक शराब के ठेके के सेल्समैन पर बेलचे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल सेल्समैन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस चौक बाजार में हुई इस खूनी झड़प के कारणों और इसमें शामिल युवकों की भूमिका की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here