मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

0
311

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां कलूण-सलाणा-झीना सड़क पर एक टाटा नेक्सॉन कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान सुमित किमटा पुत्र नरेंद्र किमटा, निवासी गांव कलूण, डाकघर चम्बी, चौपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार दिन के समय सुमित टाटा नेक्सॉन कार में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here