शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

0
115

ब्यूरो रिपोर्ट।

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। टालैंड से खलीनी रोड के पास एक ऑल्टो कार और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो पुलिस जवानों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा टालैंड-खलीनी मार्ग के पास हुआ। मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार के रूप में हुई है। दोनों पुलिस जवानों की तैनाती पुलिस लाइन कैथू में थी।
बताया जा रहा है कि रविवार रात ऑल्टो कार और टैंकर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार दोनों पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here