20 डोगरा बटालियन ने मां ज्वालाजी को चढ़ाई पारंपरिक बकरे की भेंट

0
48

ज्वालामुखी ( पंकज शर्मा , संवाददाता ),

भारतीय सेना की 20 डोगरा बटालियन ने शनिवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में मां ज्वालाजी के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट करते हुए पारंपरिक रूप से बकरे की भेंट अर्पित की। बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2014 से यह धार्मिक परंपरा लगातार निभाई जा रही है।
इस अवसर पर 20 डोगरा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव राणा के नेतृत्व में सेना के अधिकारियों एवं जवानों ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके साथ सूबेदार मेजर प्रकाश चंद, सूबेदार मनोहर सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन दारा सिंह, कैप्टन राकेश, सूबेदार संजीव सहित अन्य सैन्य अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना के दौरान सैनिकों ने देश की सुरक्षा, राष्ट्र सेवा के दायित्वों के सफल निर्वहन तथा सभी सैनिकों और उनके परिवारों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कुशलक्षेम की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भारतीय सेना की इस धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक जुड़ाव की सराहना करते हुए इसे आस्था और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायक संगम बताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here