5 लाख रुपये और मासिक राशि का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप

0
78

ब्यूरो रिपोर्ट ।

बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल में कथित धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कई ग्रामीणों ने पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि कुछ लोग आर्थिक प्रलोभन देकर ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कुछ बाहरी और स्थानीय लोग गांवों में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं तथा उन्हें विभिन्न प्रकार के आर्थिक लाभ देने का प्रस्ताव दे रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।गांव हवाण निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक स्थानीय स्टोर पर बातचीत के दौरान कुछ लोगों ने उसे और उसके परिवार को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि उसे कथित तौर पर पांच लाख रुपये तथा प्रतिमाह पांच हजार रुपये देने का प्रस्ताव दिया गया।ग्रामीणों ने इस मामले में घुमारवीं क्षेत्र के चचेड़ा निवासी राजकुमार का नाम भी लिया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति को दोषी ठहराया गया है।उधर, पुलिस का कहना है कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।फिलहाल पुलिस सभी पक्षों से जानकारी जुटाने में लगी हुई है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here