दाड़लाघाट में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

0
104

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

सोलन जिले के दाड़लाघाट क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को 2 जून 2026 को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन में सवार युवक के कब्जे से 3.37 ग्राम हेरोइन, जिसे आमतौर पर चिट्टा कहा जाता है, बरामद की गई। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय हरीश कुमार निवासी गांव दसेरन, डाकघर भराड़ीघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अपराध में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी से नशे की खरीद-फरोख्त और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here