ब्यूरो रिपोर्ट
जिला सिरमौर के ददाहू बाजार में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना रेणुका जी में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस को दी शिकायत में भरत सिंह, निवासी गांव कल्याडी, डाकघर ददाहू ने बताया कि 22 अक्तूबर की सुबह उसकी संदीप निवासी भाटगढ़ के साथ ददाहू बाजार में बहस हुई थी। इसके बाद वह घर चला गया।शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे भरत सिंह अपने दोस्त सचिन के साथ ददाहू बाजार में दिल्ली वाले की दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान संदीप अपने दो दोस्तों अंकित उर्फ अंकी निवासी थापल और अज्जु निवासी धार चुलड़िया के साथ वहां पहुंचा।आरोप है कि संदीप ने सुबह हुए विवाद को लेकर भरत सिंह से सवाल-जवाब किए और जब वह वहां से जाने लगा, तो उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की। इस घटना में भरत सिंह को चोटें आईं।पुलिस थाना रेणुका जी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।