सनवारा टोल प्लाजा के पास युवक से 6.16 ग्राम चिट्टा बरामद, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

0
279

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

सोलन जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सनवारा टोल प्लाजा के समीप एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई 2 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 21 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ चिंगी पुत्र स्वर्गीय वीर सिंह, निवासी विकास मोहल्ला, शिव मंदिर के समीप, रबोन, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर नियमानुसार गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में मादक पदार्थों से संबंधित प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार अन्वेषण के दौरान आरोपी से विस्तृत पूछताछ की गई और 3 जून को उसे न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here