चूड़धार यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, नेरवा में खड्ड में डूबने से 23 वर्षीय युवक की मौत

0
1384

ब्यूरो रिपोर्ट

क्षेत्र में चूड़धार यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पांवटा साहिब के 23 वर्षीय युवक जतिन शर्मा की एक खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अम्बोया गांव निवासी प्रोमिल शर्मा के पुत्र जतिन शर्मा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र सहित परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के अनुसार जतिन शर्मा चंडीगढ़ की एक आईटी कंपनी में कार्यरत था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ चूड़धार यात्रा पर निकला था। इसी दौरान नेरवा क्षेत्र के पास सभी दोस्त एक खड्ड में नहाने के लिए उतरे। बताया जा रहा है कि नहाते समय जतिन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।मौके पर मौजूद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और किसी तरह पानी से बाहर निकालकर तुरंत नेरवा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।जतिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और परिवार की जिम्मेदारियां उसी पर थीं। जवान बेटे की असमय मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार सोमवार को पैतृक गांव अम्बोया में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है तथा लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here