शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 79.10 प्रतिशत दर्ज किया गया।
विद्यालय की 67 छात्राओं में से 66 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें 53 छात्राएँ उत्तीर्ण हुईं, जबकि 10 छात्राओं की कम्पार्टमेंट आई है। वहीं 3 छात्राएँ परीक्षा में सफल नहीं हो सकीं।
परीक्षा परिणाम में सिद्धि हेटा ने 678/700 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अवंशिका ने 633/700 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि निहारिका 627/700 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रतन सिंह वर्मा ने प्रार्थना सभा के दौरान छात्राओं और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


