जलाल पुल पर संदिग्ध हालात में मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव

0
216

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह बइला और रेणुका जी को जोड़ने वाले मुख्य जलाल पुल पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 38 वर्षीय रमेश्वर, निवासी गांव तिरमली के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश्वर पिछले कुछ दिनों से  मानसिक तनाव (Mental Stress) में था। सोमवार सुबह जैसे ही राहगीरों ने पुल पर शव देखा, तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल ददाहू भेज दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला  दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की असल वजह क्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here