धर्मपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

0
65

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गाँव बठोल में एक घर पर दबिश देकर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद दो युवकों के कब्जे से 4 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान रवि कुमार पुत्र सोहन लाल और राहुल पुत्र स्वर्गीय डैविड, दोनों निवासी गाँव बठोल, तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में की है।

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान दोनों से गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें BNSS की धारा 35(3) के तहत पाबंद किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रवि कुमार के खिलाफ पहले भी चिट्टा तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें उससे 14.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। वहीं दूसरे आरोपी राहुल के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here