सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),
सोलन के देऊघाट क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शिकायतकर्ता ने महिला थाना पुलिस में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बेटी ने 20 अप्रैल को उसे घटना के बारे में बताया। बच्ची के अनुसार, 18 अप्रैल की शाम को जब वह खेल रही थी, तभी इरफान नाम के युवक ने उसके साथ गंदी हरकत की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजन ने बताया कि बच्ची को कोई शारीरिक चोट या खरोंच नहीं आई है, इसलिए वे मेडिकल नहीं करवाना चाहते। हालांकि, उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि तबीयत ठीक न होने के कारण देरी से शिकायत दर्ज करवाई गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।


